DELHI BUILDING COLLAPSE: A four-story building collapsed with a crash, two people including a 3-year-old girl died after being trapped under debris.
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह एक इमारत ढह गई। हादसे में तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
हादसे के समय इमारत में मौजूद छह लोग मलबे में दब गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और कैट एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। सभी छह लोगों को मलबे से निकालकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने खुशबू (तीन) और पिंटू (30) को मृत घोषित कर दिया।
Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में अचानक ढही तीन मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:09 बजे ज्वाला नगर की गली नंबर छह में इमारत गिरने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए कैट एंबुलेंस की भी मदद ली गई।

मलबे में दबकर दो की मौत
पुलिस के मुताबिक, इमारत की पहली मंजिल पर खुशबू (3 वर्ष) और लड्डू उर्फ देवांश (27 वर्ष) मौजूद थे। वहीं, भूतल पर पिंटू (30 वर्ष), विकेश (35 वर्ष), आकाश (25 वर्ष) और दिलीप उर्फ डिम्पा (22 वर्ष) थे। हादसे में खुशबू और पिंटू की जान चली गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

