BREAKING देश दुनिया वॉच

UP ELECTION: ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन, CM चेहरे का भी हुआ ऐलान

Share this

UP ELECTION: Owaisi-Chandrashekhar alliance, CM face also announced

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने गठबंधन का एलान किया है। दोनों पार्टियां यूपी चुनाव 2027 मिलकर लड़ेंगी।

दोनों ने गठबंधन से सामाजिक परिवर्तन पार्टी का एलान किया है। अब SPM यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हमने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने का फैसला किया है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प होगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह मोर्चा भाजपा को रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगा। साथ ही दलितों और मुस्लिमों को राजनीतिक भागीदारी में बराबर का हक दिलाने की कोशिश करेगा। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने इसे तीसरा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा बताते हुए कहा कि अब राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *