BREAKING CG NEWS

दिल्ली में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन! ओपन जीप में निकले राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत दिग्गज

Share this

INDIA alliance’s show of strength in Delhi! Veterans including Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav came out in an open jeep

रायपुर/नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली में विपक्षी दलों के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा है। रैली में करीब 20 विपक्षी पार्टियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस महारैली का मुख्य नारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रखा गया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि देश में वोटों की चोरी हो रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता ओपन जीप में निकले। इससे पहले सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जुटे। यहां से उनका काफिला मिंटो रोड पहुंचा, जहां से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *