सन्नी खान/ बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले में शासन की प्राथमिकता की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चयनित गौठान परिसरों में स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियॉ दोना पत्तल निर्माण, अगरबत्ती, फाइलपेड, जैविक कीटनाशक, साबुन निर्माण, अचार, कुक्कुट पालन, डेयरी व्यवसाय आदि की जानकारी विकासखण्डवार ली। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गौठानों का निरीक्षण करने तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने नरवा संवर्धन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत कार्यों और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में नरवा संवर्धन का बेहतर कार्य हो। उन्होंने बाड़ी कार्यक्रम के तहत कराए गए कार्यों तथा लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने वन अधिकार पत्रधारी हितग्राहियों को भी शासन की योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा विभागवार की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्री ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. गुरूर श्री अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री अभिषेक दीवान और श्री सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि मौजूद थे।
बालोद जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के अनुक्रमंाक 04 के नियम-08 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2021 हेतु जिला बालोद के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 06 सितम्बर 2021 पोला पर्व, 06 अक्टूबर 2021 को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या और 13 अक्टूबर 2021 महाअष्टमी/दशहरा को सम्पूर्ण बालोद जिला के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय/उप कोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होगा।
कलेक्टर ने स्काउटर्स-गाइडर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के चार स्काउटर्स-गाइडर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्काउटर्स जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि 24 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक कटरा (जम्मू) में आयोजित नेशनल लेवल कोविड प्रोटेक्शन कम एन्वायरमेंट अवेयरनेस फॉर एडल्ट लीडर्स कार्यक्रम में बालोद जिले के चार स्काउटर्स-गाइडर्स सहित छत्तीसगढ़ से 14 स्काउटर्स-गाइडर्स सम्मिलित हुए। जिसमें बालोद जिले के स्काउटर्स जितेन्द्र शर्मा, मारूति शर्मा और गाइडर्स लिली पुष्पा एक्का एवं गायत्री साहू ने अपनी सहभागिता दी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रथम स्थान हासिल किया गया। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में की गई विभिन्न गतिविधियों जैसे टेªकिंग, कोविड प्रोटेक्शन हेतु जागरूकता, एन्वायरमेंट अवेयरनेस के तहत स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में शाामिल होने वाले जिले के स्काउटर्स-गाइडर्स के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर, प्रतिभागी स्काउटर्स-गाइडर्स उपस्थित थे।