Tata Group Controversy: Rahul Gandhi’s big attack! Said – Tata is being ruined
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टाटा समूह में चल रहे विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि टाटा समूह को आपराधिक तरीक़े से बर्बाद किया जा रहा है, लेकिन कोई भी बड़ा उद्योगपति एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है.”
उन्होंने आगे लिखा, “आप कब तक ख़ामोश रहेंगे? क्या तब तक, जब तक वे आप पर क़ब्ज़ा न कर लें? भारतीय उद्योग जगत मोदी और शाह का ‘खिलौना’ नहीं है.” आप में साहस की कमी है, लेकिन हम में नहीं है और हम इन अपराधों के ख़िलाफ़ इंसाफ़ दिलाकर रहेंगे.
दरअसल, टाटा संस के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर विवाद हो रहा है.
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग के उस प्रस्ताव को ‘अवैध’ क़रार दिया है, जिसके ज़रिए चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति हुई थी। राहुल गांधी की यह टिप्पणी टाटा समूह में टाटा संस के नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है. इस विवाद के चलते ट्रस्टियों के बीच मतभेद सामने आए हैं और मामला टाटा संस के बोर्डरूम तक पहुंच गया है.
इस हफ्ते की शुरुआत में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को चुनौती दी.
इस प्रस्ताव को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के 17 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई थी. टाटा समूह देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है.

