SCO Summit 2026: Pakistan invited for the first time after Operation Sindoor!
नई दिल्ली। भारत ने 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (SCO) के लिए पाकिस्तान को न्योता भेजा है।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा है। भारत ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सहित इसके सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार न्योता
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ अब पिघलने की उम्मीद की जा रही है। लंबे समय से बंद बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद का जा रही है जिससे दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर सुधर सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसे भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए चलाया था। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई थी।
इससे पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में दिलदहलाने वाली घटना को अंजाम दिया था। पहलगाम घूमने गए कई टूरिस्टों से उनके नाम पूछ कर पुरुषों को गोली मारी थी। जिसके बाद भारत ने जबावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।
10 देश हैं शामिल
भारत के नई दिल्ली में आयोजित हो रही एससीओ की बैठक 20 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगी। एससीओ में शामिल देशों में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस हैं। ये संगठन यूरोप और एशिया के देशों का संगठन है। इसमें मुख्य तौर पर शांति सुरक्षा और स्थिरता को केंद्र में रख कर चर्चा की जाती है। राजनीतिक और आर्थिक संगठन के तौर पर एससीओ की बनी पहचान ही इसके कार्य़ का मुख्य एजेंडा होता है।
दुनिया की 42 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व
पहले इस संगठन को शंघाई -5 के तौर पर जाना जाता था बाद में इसे एससीओ नाम दिया गया। दुनिया के 10 देशों के शामिल होने के बाद से इस संगठन के पास दुनिया की 42 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व आ गया है। इसके साथ ही इसमें शामिल सदस्य देशों की जीडीपी दुनिया के जीडीपी की लगभग एक चौथाई है। वहीं वैश्विक व्यापार में इनकी हिस्सेदारी की बात करें तो ये लगभग 15 फीसदी के करीब है।

