Before the rally, Congress targeted PM Modi, accused of not getting a special train
रायपुर/26 अक्टूबर 2026। इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली से घबराई मोदी सरकार ने रैली में लोगों को जाने से रोकने के लिए सत्ता बल का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे है। इस हेतु प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू स्पेशल ट्रेन बुक करने के लिए रेलवे को पत्र लिखा था रेलवे ने कांग्रेस की मांग के अनुरूप स्पेशल ट्रेन देने पर सहमति भी जताई तथा ट्रेन का खर्च का इस्टीमेंट भी दिया, कांग्रेस इसके लिए भुगतान को भी तैयार हो गई, आज रेलवे की तरफ से कांग्रेस दफ्तर में पत्र भेज कर स्पेशल ट्रेन देने में असमर्थ है जता दिया।
कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार कितना भी अड़ंगा लगा ले छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी हजारों की संख्या में दिल्ली की वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल होंगे स्पेशल ट्रेन भले नहीं मिली हम नियमित ट्रेन, स्पेशल बस और हवाई यात्रा, सड़क मार्ग से निजी वाहनों में दिल्ली रैली में शामिल होंगे।

