BREAKING CG NEWS

FIRE NEWS: आग का तांडव! कपड़े की दुकान जलकर खाक

Share this

FIRE NEWS: Firefight! Clothing store burns down

FIRE NEWS: खैरागढ़. जिले के घोटिया गांव में झरना फैशन कपड़ा एवं फैंसी दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा कपड़ा और फैंसी सामान जलकर खाक हो गया. इस घटना से दुकान संचालक झरना भोंडेकर और उनके पति जयकिशन भोंडेकर को बड़ा आर्थिक झटका लगा है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आगजनी में 7 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

RAIPUR FIRE NEWS: सिटी सेंटर मॉल के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 2 गाड़ियां

आग में खाक हुआ दुकान का सामान, लेकिन गांव वालों ने संभाला मोर्चा जिसके चलते किसी के हताहत नहीं हुआ. दुकान में आग लगने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए. डायल 112 की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था. दुकान संचालक की शिकायत के बाद खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *