BREAKING देश दुनिया वॉच

जेल में बीमारी का नाटक! सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर भागे 17 कैदी

Share this

Drama of illness in jail! 17 inmates escaped after attacking security personnel

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार देर रात एक नाटक के तहत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जेल से भागे चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण क्षेत्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) विजयेंद्र बिदारी के अनुसार, इनमें से 4 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें गठित कर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बीमारी का नाटक कर रची भागने की साजिश

पुलिस के अनुसार, सभी 17 कैदी एक ही बैरक में बंद थे। योजना के तहत कैदियों ने जेल कर्मियों को सूचना दी कि एक कैदी की तबीयत खराब हो गई है और उसे मिर्गी का अटैक आया है। जैसे ही जेलकर्मी मदद के लिए बैरक के अंदर पहुंचे, कैदियों ने अचानक पर हमला बोल दिया और मौके से भाग निकले।

कैदियों के इस अचानक हमले में थेनी जिला जेल के ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा, ड्यूटी पर मौजूद दो अन्य जेलकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

 

सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट और वाहनों की चेकिंग

घटना के बाद मदुरै, डिंडीगुल और पड़ोसी राज्य केरल के इडुक्की जिले की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. जयकुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 16 जगहों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। डिंडीगुल-थेनी हाईवे पर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। सभी फरार कैदियों की तस्वीरें आसपास के पुलिस थानों में भेज दी गई हैं और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *