BREAKING CG NEWS

CG Patwari Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ!

Share this

CG Patwari Vacancy 2026: Clears the way for recruitment for 200 posts of Patwari in Chhattisgarh!

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस भर्ती के तहत प्रदेश के 26 जिलों में पटवारियों की नियुक्ति की जाएगी।

CHHATTISGARH: 5 पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज…

सरकार ने 6 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित सेवा भर्ती नियमों और प्रचलित आरक्षण प्रावधानों के अनुसार पूरी की जाएगी। पटवारी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। हालांकि, भर्ती को मंजूरी मिलने के बाद अब उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख का इंतजार है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *