BREAKING CG NEWS

मराठी मेले में सभासदों ने जोश से किया रक्तदान

Share this

Members of the committee enthusiastically donated blood at Marathi Mela

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में चल रहे तीन दिवसीय मराठी सोहळा (मेला) के तीसरे दिन रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें सभासदों ने उत्साह के साथ 27 यूनिट रक्तदान किया। इसकी शुरुआत सोहळा के दूसरे दिन उज्‍जैन के मराठी नाटक ‘केस नंबर 99’ के कलाकार प्रशांत सहस्त्रबुद्धे ने की। उन्होंने महाराष्ट्र मंडल के इस भव्य तीन दिवसीय मराठी मेले की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज इस रक्तदान शिविर का सहभागी बनकर उन्‍हें हर्ष हो रहा है।

स्वास्थ्य समिति की प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। मंडल सदस्य सुमीत मोड़क ने शिविर में 49वीं बार रक्तदान किया। वहीं विनोद राखुंडे और गणेशा जाधव पाटिल ने 25 बार रक्तदान किया। मंडल के कर्मचारी कुणाल मिश्रा, हुल्‍लास देवांगन, मनीष देवांगन ने भी रक्‍त का दान किया। इसे लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया।

बताते चलें कि हाल ही में जिला प्रशासन की ओर से इनडोर स्‍टेडियम में वृहद पैमाने पर हुए रक्‍तदान अभियान में महाराष्‍ट्र मंडल की महिला सभासदों ने बड़े पैमाने पर रक्‍तदान कर मिसाल कायम की थी। इधर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सिटी ब्लड बैंक के संचालक डा. मनोज लांजेवार ने लोगों को रक्तदान का महत्व बताते हुए सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मंडल के पदाधिकारियों ने रक्‍तदान शिविर में सुबह से जुटी मेडिकल टीम को सम्‍मानित किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *