BALCO Medical Centre organizes ‘Ride for a Cause, Cyclothon 2026’ (Cycle Rally) to spread awareness about breast cancer
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026: स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर बालको मेडिकल सेंटर द्वारा रायपुर में ‘राइड फॉर अ कॉज, साइक्लोथॉन 2026’ का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं शीघ्र पहचान के महत्व को रेखांकित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना था।
साइक्लोथॉन को रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और स्तन कैंसर के प्रति व्यापक जनजागरूकता के लिए समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
इस आयोजन में रायपुर के विभिन्न साइक्लिंग समूहों के साथ १००० से अधिक लोगो जिसमे स्वास्थ्यकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट कर्मचारियों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शीघ्र जांच के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एकजुट हुए।
इस अवसर पर बालको मेडिकल सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने कैंसर के सफल उपचार में शीघ्र पहचान की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित रूप से आवश्यक जांच कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान होने पर उपचार के परिणाम बेहतर होते हैं और कई मामलों में यह पूरी तरह ठीक हो सकता है।
डॉ. सिरोही ने यह भी बताया कि बालको मेडिकल सेंटर द्वारा इस जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने और आवश्यक जांच में देरी न करने की अपील की।
इस अभियान में एनआरडीए के अंतर्गत विहान ग्रुप से जुड़ी लगभग 10 महिला ई-रिक्शा चालकों ने भी हिस्सा लिया और साइक्लोथॉन के माध्यम से स्तन कैंसर जागरूकता के संदेश का समर्थन किया। उनकी भागीदारी ने समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में बढ़ती भागीदारी को दर्शाया।
कार्यक्रम को मीडिया प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट संस्थानों के कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और समुदाय के सदस्यों का भी व्यापक समर्थन मिला। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्तन कैंसर की जागरूकता और शीघ्र पहचान के संदेश को मजबूत किया।
‘राइड फॉर अ कॉज, साइक्लोथॉन 2026’ के माध्यम से बालको मेडिकल सेंटर ने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करने तथा समुदाय को सुलभ, किफायती और संवेदनशील कैंसर देखभाल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

