KENYA BUS ACCIDENT: Bus and truck collision, 22 dead
नैरोबी। केन्या के मुख्य राजमार्ग पर रविवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
माकुएनी काउंटी कमिश्नर अब्दुल्लाही खलीफ ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार यात्री एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।
राजधानी नैरोबी को तटीय शहर मोम्बासा से जोड़ने वाले इस प्रमुख राजमार्ग पर हुए हादसे के सटीक कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है। हालांकि, केन्या में अक्सर तेज रफ्तार और सड़कों की खराब स्थिति को ऐसे बड़े हादसों की मुख्य वजह माना जाता रहा है।
CG ACCIDENT: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में 2 महिलाओं की मौत
तीन हफ्ते पहले भी उसी हाईवे पर गई थी 17 जानें
यह हादसा ठीक उसी हाईवे पर हुआ है, जहां महज तीन हफ्ते पहले एक अन्य दुर्घटना में 17 लोगों की जान चली गई थी। केन्या के राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि राजमार्ग का यह हिस्सा पहले से ही एक चिन्हित एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट है, यहां सुरक्षा सुधारों के लिए पूर्व में कई सिफारिशें भी की जा चुकी थीं।

