BREAKING CG NEWS

CG ACCIDENT: पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक की मौत और 15 से ज्यादा घायल

Share this

CG ACCIDENT: Bus full of passengers collided with a tree, driver killed and more than 15 injured.

CG ACCIDENT: मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री के घायल होने की खबर है और चालक की भी मौत की खबर है। यह हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रहीं जा रहीं थी, जिसमें लगभग 30 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

 

चालक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *