BREAKING CG NEWS

Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा! विजय रथ की चपेट में आने से एक की मौत

Share this

Bastar Dussehra: Big accident in Bastar Dussehra! One killed after being hit by victory chariot

Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा में भीतर रैनी की रस्म से पहले दर्दनाक हादसा हुआ। आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद विजय रथ की परिक्रमा रोक दी गई, लेकिन रात को लगभग 12 बजे भीतर रैनी की रस्म पूरी हुई और विजय रथ कुम्हड़ाकोट पहुंच गया।

बस्तर दशहरा में हादसा

भीतर रैनी रस्म से ठीक पहले यह घटना घटी। आठ चक्कों वाला विजय रथ खींचा जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति रथ के पहिए के नीचे आ गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा थी। भीड़ के कारण कई बार धक्का-मुक्की हो रही थी। मृतक का नाम सन्नू और घायल का सुखराम है। पुलिस और प्रशासन के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को भी तुरंत बुलाया गया। हादसा होने के बाद थोड़ी देर के लिए रथ की गतिविधियां रोक दी गईं। लेकिन थोड़ी देर बाद रात को लगभग 12 बजे भीतर रैनी की रस्म पूरी हुई और विजय रथ कुम्हड़ाकोट पहुंच गया

CG CRIME: दशहरा के बाद बवाल! घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट

माता दंतेश्वरी का छत्र अभी रथ पर नहीं बैठा था। परंपरा के अनुसार छत्र को रथ पर विराजित किया जाना था। छत्र की सवारी से पहले ही यह विघ्न आ गया। प्रशासन अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *