BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: गरबा ड्रेस में महिलाओं का कार पर जानलेवा स्टंट!

Share this

CHHATTISGARH: Deadly stunt on car by women in Garba dress!

कोरबा। इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने के लिए गरबा पोशाक पहनी तीन महिलाओं ने चलती कार पर खतरनाक स्टंट किया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में दुर्गा पंडाल तक पहुंचने वाले मार्ग पर हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में गरबा पोशाक पहनी एक महिला कार के बोनट पर लेटी नजर आ रही है, जबकि दो अन्य महिलाएं कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही हैं। वीडियो में दुर्गा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर सजावट के लिए लगाई गई झालर भी दिखाई दे रही हैं। महिलाओं ने ‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर स्टंट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके साथ लिखा था, फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।

वीडियो में दिख रही काले रंग की कार स्वीट्स कारोबारी राजेंद्र बरनवाल की बताई गई है। बोनट पर लेटी महिला उनकी पत्नी विदिशा बरनवाल हैं। कार का पंजीयन नंबर सीजी 12 बीवी 6007 है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह की हरकत को खतरनाक बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *