Threat again in Bijapur amid claims of ending Naxalism! Said that if a school is built, there will be consequences…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो गई, लेकिन इसी बीच बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सरपंच समेत 3 लोगों को धमकी मिली है और गौठान के सामने स्कूल नहीं बनाने की चेतावनी दी है। इस धमकी के बाद अब इलाके में दशहत का माहौल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उसूर ब्लॉक के मुर्दोंडा गांव का है। जहां लाल सलाम के नाम से सरपंच समेत गांव के तीन लोगों को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। जिसमें गौठान के सामने स्कूल नहीं बनाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है और धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है।

