BREAKING CG NEWS

CG Suicide Case: डायल 112 के कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Share this

CG Suicide Case: Constable dies in the control room of Dial 112, body found hanging from the noose

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉयल 112 के आरक्षक के आत्महत्या का मामला सामने आया है. कंट्रोल रूम में उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश बरामद हुई है. मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, जो डॉयल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. पूरा मामला रुद्री थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, कुरूद का निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की ड्यूटी बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात था . नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

नशे में ड्यूटी, Dial 112 का एक्सीडेंट… आरक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

आत्महत्या का कारण अज्ञात

फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. साथ ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *