BREAKING देश दुनिया वॉच

Loan EMI Hike: RBI ने बढ़ाया Repo Rate, बढ़ेगा EMI का बोझ

Share this

Loan EMI Hike: RBI increases repo rate, EMI burden will increase

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई पर काबू पाने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25% की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया। करीब चार साल बाद RBI ने रेपो रेट बढ़ाया है। इससे बैंकों के लिए फंडिंग महंगी होगी और इसका असर आगे चलकर ग्राहकों के लोन की ब्याज दरों पर पड़ सकता है।

इसका सीधा असर फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन, कार लोन और दूसरे कर्ज लेने वालों पर पड़ सकता है। बैंक अगर रेपो रेट बढ़ोतरी का पूरा असर ग्राहकों तक पहुंचाते हैं, तो EMI बढ़ सकती है या लोन की अवधि लंबी हो सकती है। उदाहरण के लिए, ₹50 लाख के 25 साल के होम लोन पर 7.50% की दर में 0.25% बढ़ोतरी होने पर EMI करीब ₹817 महीने तक बढ़ सकती है। यानी छोटी दिखने वाली 25 bps की बढ़ोतरी लंबे समय में लाखों रुपये का अतिरिक्त ब्याज बोझ डाल सकती है।

खबर अपडेट की जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *