BREAKING CG NEWS

4 अक्टूबर को रायपुर में रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित देश की कई प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

Share this

On October 4, many prominent personalities of the country, including Union Minister Chirag Paswan, will attend the Rolebol Youth Conclave in Raipur.

रायपुर। युवाओं को प्रेरणा, नए विचारों और देश की विभिन्न क्षेत्रों की सफल शख्सियतों के अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से रोलबोल कम्युनिटी द्वारा रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026 एवं रोलबोल टॉक्स का आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम, मेकाहारा, जेल रोड, रायपुर में किया जाएगा।

इस वर्ष कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान, बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार एवं जियोपॉलिटिक्स और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ आदित्य राज कौल तथा निलोन्स के सीएमडी दीपक संघवी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। फिल्म धुरंधर से रिसर्च कंसल्टेंट के रूप में जुड़े आदित्य राज कौल भी युवाओं से अपने अनुभव साझा करेंगे।

 

कार्यक्रम में बॉलीवुड संगीतकार मोंटी शर्मा, उद्यमी एवं ऑरिया लंदन के सह-संस्थापक शोनक शर्मा, देश के लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स अमर सिरोही, शिखर चौधरी और देवांश सेठी, फिल्म निर्देशक दीपक गर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

 

रोलबोल के संस्थापक दर्शन सांखला ने बताया कि रोलबोल का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को ऐसे विचारों, अनुभवों और व्यक्तित्वों से जोड़ना है जो उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। “रेस्ट ऑफ लाइफ, बेस्ट ऑफ लाइफ” की सोच के साथ रोलबोल पिछले कई वर्षों से युवाओं और समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

 

कॉन्क्लेव का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, लेकिन प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही दिया जाएगा।

 

आयोजन की तैयारियों में संस्थापक दर्शन सांखला, कन्वीनर राकेश नवलखा सहित आकाश साहू, नमन कोरी, नीलेश सांखला, अमीषा जैन, सृष्टि यादव, शशांक निगम, अभिषेक पांडे, अनुप मुंद्रा, यश कुकरेजा एवं शिवरतन गुप्ता, रोलबोल की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *