PM Modi spoke to the family of Captain Smit Machar, assured all possible help.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई फ्लाइट के रियल हीरो कैप्टन स्मित मछार की पत्नी और माता-पिता से बात की है। पीएम ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।
पीएम मोदी ने स्मित मछार की बहादुरी की तारीफ
कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को लेकर पीएम मोदी ने आज गुरुवार सुबह भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। कैप्टन मछार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया था। इस फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे।

