BREAKING CG NEWS

Raipur Club Fight:  EDO क्लब में DJ कॉम्पिटिशन के दौरान बवाल, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

Share this

Raipur Club Fight: Chaos during DJ competition at EDO Club, fierce fight between two groups

रायपुर। राजधानी के VIP रोड स्थित EDO क्लब में देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, डीजे कम्पीटीशन के दौरान किसी बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसका घटना का विंडो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  मामले में पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, क्लब में आयोजित पार्टी में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए थे।  पार्टी का आयोजन भिलाई निवासी सत्यम शर्मा और रायपुर निवासी लक्की बजाज ने कराया था। DJ कॉम्पिटिशन के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। क्लब के अंदर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *