BREAKING CG NEWS

CG NEWS: विसर्जन झांकी में लाठीचार्ज पर बवाल, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

Share this

CG NEWS: Uproar over lathicharge during immersion tableau, blockade on National Highway

CG NEWS: बलौदा बाजार। सिमगा में शनिवार रात गणेश विसर्जन के दौरान निकाली गई झांकी पर कथित तौर पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक आज सुबह से नेशनल हाइवे 130 पर चक्काजाम कर दिया है।

घटना के विरोध में सिमगा बंद का भी आह्वान किया गया है, जिसका समर्थन करते हुए सुबह से ही नगर के अधिकांश दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी हैं। जय स्तंभ चौक पर चल रहे धरने में कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हैं।

प्रदर्शनकारी घटना के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगों में भाटापारा एसडीओपी और सिमगा थाना प्रभारी के साथ घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करना शामिल है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *