NAXALI NEWS: Maoist dump discovered in the forest; heavy weaponry, including SLRs and INSAS rifles, seized.
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप को बरामद किया है। डंप से बड़ी संख्या में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान डिमाइनिंग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। तलाशी लेने पर SLR/LMG रायफल, INSAS रायफल, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, BGL सेल और चाइना हैंड ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
डंप से क्या-क्या हुआ बरामद?
SLR/LMG रायफल – 01
INSAS रायफल – 01
.315 बोर बंदूक – 01
BGL लॉन्चर – 02
BGL सेल – 17
चाइना हैंड ग्रेनेड – 01
SLR राउंड – 49
.315 बोर राउंड – 15
BGL कारतूस – 15
SLR मैगजीन – 04
.315 बोर मैगजीन – 01
अन्य सामग्री एवं उपकरण
बरामद हथियार और अन्य सामग्री को सुरक्षा बलों ने विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और डंप से जुड़े लोगों की पतासाजी की जा रही है।

