BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: स्कूल में बच्चों के हाथ में किताब की जगह बर्तन! 

Share this

CHHATTISGARH: Utensils instead of books in children’s hands at school!

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के स्कूल में हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों के हाथ में  किताब, कॉपी और पेंसिल के जगह  बर्तन धोने, पानी भरने का काम कराया जा रहा है । वहीं अब खैरागढ़ जिले के छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत बकरकट्टा के आश्रित ग्राम खाम्ही के प्राथमिक स्कूल के बताए जा रहे इस वीडियो को लेकर अब शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है।

वीडियो के अनुसार म छोटे बच्चे पानी भरते और बर्तन साफ करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चे किचन शेड के आसपास भी नजर आ रहे हैं।

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है और उन्होंने वीडियो देखा है। वीडियो में बहुत छोटे बच्चे दिखाई दे रहे हैं और इन छोटे बच्चों से इस प्रकार का काम करवाना उन्हें उचित नहीं लगा।

DEO मुकुल साव के अनुसार, जहां खाना बनता है या मध्याह्न भोजन से संबंधित किचन शेड होता है, उसके आसपास बच्चों को नहीं जाना चाहिए। अगर बच्चों से पानी भरवाया जा रहा है या उन्हें किचन के अंदर भेजा जा रहा है तो यह बच्चों के लिए अस्वच्छ और उचित नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बीईओ को निर्देशित किया है कि इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए मध्याह्न भोजन से संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। इसके बाद स्पष्टीकरण और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि खाम्ही प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण स्कूल का संचालन अतिरिक्त कक्ष में किया जा रहा है। इसी बीच बच्चों के पानी भरने और बर्तन साफ करने का वीडियो सामने आने से स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *