BREAKING CG NEWS

बस्तर में बारिश बनी आफत! स्कूल बंद, केशकाल घाट में फंसी सैकड़ों गाड़ियां

Share this

Rain wreaks havoc in Bastar! Schools closed; hundreds of vehicles stranded at Keshkal Ghat.

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में देर रात से तेज बारिश का दौर जारी है। कलेक्टर ने तेज बारिश को देखते हुए आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। बस्तर क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जगदलपुर समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। इस इलाके में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

Bastar Separate State: अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय ने दिया बड़ा बयान!

केशकाल घाट में लगा भीषण जाम

बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल घाट में शुक्रवार सुबह जाम की स्थिति निर्मित हो गई। घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाट में दोनों दिशाओं से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। जाम खुलवाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस लगी हुई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *