CG Weather: Weather conditions to change over the next two days; heavy rain alert for these districts.
CG Weather :रायपुर छत्तीसगढ़ में फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के वितरण और तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है.
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
रायपुर में 11 सितंबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
CHHATTISGARH: 488 करोड़ के धान पर बारिश का खतरा! 114 केंद्रों में खुले में पड़ा 1.57 लाख टन अनाज
कई जिलों मे अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज सुबह कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरीऔर गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा की संभावना जताई है.

