BREAKING CG NEWS

CG CRIME: Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share this

CG CRIME: Two accused arrested for theft at Zudio store.

बिलासपुर। जिले की ज़ुडियो स्टोर (Zudio) में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और 4 लाख 83 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, ज़ुडियो स्टोर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस संदिग्ध आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे मामले का खुलासा हुआ।

CG CRIME: तालाब में तैरती मिली दो लाशें, जांच में जुटी पुलिस

मामले में सीएसपी सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को सिविल लाइन थाने में ज़ुडियो स्टोर में चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस लगातार चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को आज सफलता मिली और ज़ुडियो स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *