BREAKING देश दुनिया वॉच

ED RAID: ED का बड़ा एक्शन! मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर रेड

Share this

ED RAID:Major ED action! Raids on premises linked to Minister Satish Jarkiholi and his MP daughter.

बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कर्नाटक में 18 जगहों पर तलाशी ले रहा है। इनमें राज्य के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली (जो चिक्कोडी से सांसद हैं) के घर भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मंजूनाथ के खिलाफ आबकारी (excise) मामले से जुड़ा नहीं है। यह सतीश जारकीहोली के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक अलग मामला है। मंत्री और उनकी बेटी के आवासों के अलावा ईडी मंत्री के बहनोई वाई. मंजूनाथ के घर की भी तलाशी ले रही है।

 

नए मामले में पड़ा है छापा

ईडी मुख्यालय ने साफ किया कि सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के खिलाफ छापे एक नए मामले से जुड़े हैं और इनका मंजूनाथ वाले मामले से कोई संबंध नहीं है। मंजूनाथ मंत्री सतीश जारकीहोली की छोटी बहन महादेवी के पति हैं और मूल रूप से बल्लारी के हरपनहल्ली के रहने वाले हैं। वह अभी बेलगावी डिवीजन में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं। ईडी अधिकारियों ने इससे पहले 24 जून को बेलगावी, बेंगलुरु और मैसूर में मंजूनाथ से जुड़ी जगहों और घरों पर छापेमारी की थी और 13.3 करोड़ रुपये की ऐसी संपत्ति का पता लगाया था, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं ज्यादा थी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *