BREAKING CG NEWS

CG Cabinet Meeting: आज CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Share this

CG Cabinet Meeting: Cabinet meeting chaired by CM Sai today; several key decisions likely to be approved.

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में बिजली बिल से जुड़े मुद्दे पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बिजली बिल को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार को घेर रहा है। इसके अलावा महतारी वंदन योजना में नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर भी फैसला हो सकता है।

CG Cabinet Meeting: AI मिशन से BEML प्लांट तक, कैबिनेट ने विकास के कई बड़े प्रस्ताव किए मंजूर

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। संबंधित विभागों की ओर से तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मंत्रिपरिषद के सामने रखी जा सकती है। इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त को हुई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *