BREAKING CG NEWS

CG WEATHER: गर्मी-उमस से मिलेगी राहत! इस दिन से फिर झमाझम बारिश

Share this

CG WEATHER: Relief from heat and humidity! Heavy rain to return from this day.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोग उसम भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं. पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में वर्षा की गतिविधि शून्य जैसी रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं. 12 सितंबर से दक्षिणी भाग बस्तर क्षेत्र में मध्यम से भारी और एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

रायपुर में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं. बुधवार सुबह धूप निकली है. मौसम विभाग ने आज बूंदाबांदी की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है,यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, मुजफ्फरपुर, बस्ती, डेहरी, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है.

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश तट- दक्षिण ओडिशा तट के ऊपर 11 सितंबर को बनने की संभावना है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *