BREAKING: PA sent on leave amidst talk of irregularities!
BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के निज सचिव संतोष अग्रवाल को निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया है। मंत्री की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उन्हें 7 सितंबर 2026 से निज सचिव के दायित्व से हटा दिया गया है।
हालांकि, आदेश में कार्यमुक्त किए जाने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। संतोष अग्रवाल लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा में रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली को लेकर कथित आर्थिक अनियमितताओं समेत अलग-अलग शिकायतों की चर्चा भी सामने आती रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जाता है कि संतोष अग्रवाल इससे पहले विधायक अजय चंद्राकर के साथ भी काम कर चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में कई नेताओं से उनकी करीबी को लेकर भी चर्चा रही है।अब अचानक कार्यमुक्त किए जाने के बाद सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

