BREAKING देश दुनिया वॉच

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

Share this

Delhi Building Collapse: Building collapses in Satya Niketan; 8 people feared trapped.

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते फिर से एक बड़ा हादसा हो गया है। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर को एक बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, जिसमें आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

वहीं, बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस दौरान तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल राहत-बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हॉस्टल में लड़कों का पीजी ढह गया है। अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *