CG POLICE TRANSFER: Four Station House Officers transferred; check the list.
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की पुलिस व्यवस्था में शनिवार को अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। पुलिस महकमे में जारी तबादला आदेश के बाद चार थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। बिना किसी पूर्व हलचल के सामने आए इस फेरबदल से पुलिस विभाग में भी अचानक हलचल बढ़ गई।
चार थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
एसपी भावना पांडेय ने चार थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, दुगली, सिहावा, नगरी और केरेगांव थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नए थानों का प्रभार संभालना होगा।


