BREAKING देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच

GDP Growth पर PM मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- ‘झूठ की गूंज से निराशा फैलाने वाले…’

Share this

PM Modi targets Congress over GDP growth, says—’Those spreading despair with the echo of lies…’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ को एक असाधारण उपलब्धि बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सप्लाई चेन में रुकावट और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के लोगों की सामूहिक ताकत और मुश्किलों से उबरने की क्षमता को दर्शाती है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ… देश खुशियों से भर गया है। मैं देशवासियों को उनकी संकल्प शक्ति के लिए, उनके पुरुषार्थ के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ये एक सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है।”

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

उन्होंने आगे कहा, “दुनिया युद्ध में डूबी हुई है और चारों तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से घिरा हुआ है और सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित है। 2020 के कोविड काल से लेकर अब तक इसी तरह की खबरें हैं उसके बाद भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ गूंज वाले झूठ बोलकर चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं। इन सभी बातों को पार करते हुए देश ने 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।”

पीएम मोदी ने स्वदेशी पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें इस गति को बनाए रखना है और आगे बढ़ना है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है। स्वदेशी का मंत्री, वोकल फॉर लोकल, विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। शादी विदेशों में नहीं करनी चाहिए। मेड इन इंडिया के मंत्र को जीना चाहिए। जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना ज्यादा आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, मुझे पक्का यकीन है कि जब आजादी के 100 साल होंगे हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत पुरस्कृत करेंगे।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “हमारी नीति सही है, हमारी नियत सही है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को एकजुट होकर नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरे साथ चलिए।”

नई GDP सीरीज का असर! भारत की ग्रोथ 7.6% पहुंची, FY26 में अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तेज रफ्तार

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमानों से बेहतर है। अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ पिछली तिमाही (8.6 प्रतिशत) के मुकाबले कम थी, लेकिन पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही के मुकाबले ज्यादा थी। पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

आरबीआई ने क्या अनुमान लगाया था?

आरबीआई ने पहले अनुमान लगाया था कि पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सेवाओं जैसे सेक्टरों ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की विकास दर को बढ़ाने में मदद की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *