BREAKING CG NEWS

रात में धावा, सुबह हड़कंप! ज्वेलर्स दुकान से लाखों के जेवर पार

Share this

Nighttime raid sparks morning panic! Jewelry worth lakhs stolen from shop.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने ज्वेलर्स दुकान में धावा बोलकर लाखों के गहने पार कर लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। चोरों ने बिती रात कचना के बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया और कटर मशीन से ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि चोरों ने ज्वेलर्स दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी और सोने की ज्वेलरी पार किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *