बिलासपुर: बिलासपुर दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी बैंक में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने, किसानों की आर्थिक समृद्धि बढ़ाने और आगामी धान खरीदी की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने बैंक के कामकाज और सहकारी समितियों की गतिविधियों की भी जानकारी ली।
-बिलासपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी बैंक में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले और संभाग में सहकारिता से जुड़े कार्यों, किसानों को मिल रही सुविधाओं और आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को सहकारी संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जिला सहकारी बैंक की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि बैंक अध्यक्ष रजनी सिंह के नेतृत्व में अच्छा काम चल रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और उन्हें सहकारिता व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।मंत्री ने बताया कि बिलासपुर संभाग में धान खरीदी के लिए करीब 8 लाख 20 हजार किसान पंजीकृत हैं। आगामी खरीदी सीजन को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सहकारी समितियों में सदस्यता बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने पर सरकार का विशेष फोकस है।केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता को केवल धान खरीदी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि जमीनी स्तर पर इसके जरिए किसानों और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। मत्स्य पालन और वन उपज जैसे क्षेत्रों को भी सहकारिता से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है।
वि ओ— 2- उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ सहकारी संस्थाओं को प्रभावी और मजबूत बनाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर तैयार हो सकें। बैठक में बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

