BREAKING CG NEWS

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया नए फुट वुडन ओवर ब्रिज का लोकार्पण

Share this

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेने के साथ ही कोनी रोड स्थित बिलासा ताल में नवनिर्मित फुट वुडन ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। लंबे समय से जर्जर स्थिति में मौजूद पुराने ब्रिज की वजह से यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और वन विभाग की पहल से नए वुडन ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया।नए ब्रिज के लोकार्पण के बाद बिलासा ताल पहुंचने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

तालाब के बीच बने इस ब्रिज पर लोग प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के पल भी बिता सकेंगे।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को नए ब्रिज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वन विभाग का उद्देश्य केवल जंगल और हरियाली का संरक्षण करना ही नहीं, बल्कि पर्यटन स्थलों को विकसित कर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *