RAIPUR RURAL POLICE TRANSFER : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव ने 6 निरीक्षकों की अस्थायी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस विभाग में कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कुछ थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


