BREAKING CG NEWS

अजय चंद्राकर के VIDEO पर सियासी संग्राम! खड़गे समेत 4 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत

Share this

Political row over Ajay Chandrakar’s video! Complaint filed against four Congress leaders, including Kharge.

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। भाजपाइयों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन अजय चंद्राकर ने भाजपा का झंडा फहराया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

Read more:- तिरंगे की जगह BJP का झंडा? अजय चंद्राकर के Viral Video पर मचा हंगामा

इसके विरोध में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और बाहर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित और राकेश साहू ने बताया कि यह वीडियो मंडल स्तर पर हुए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का है। ऐसे कार्यक्रमों में पार्टी का झंडा फहराया जाता है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने इसी वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिससे भाजपा और उसके नेताओं की छवि खराब हो। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास करती है और उसके कार्यक्रमों की शुरुआत भारत माता की जय के साथ होती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाकर चरित्र हनन करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपाइयों ने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *