BREAKING देश दुनिया वॉच

Ramgopal Agrawal Arrest: ‘ED वाले समझ जाएं…’ रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल का तीखा हमला

Share this

Ramgopal Agrawal Arrest: ‘The ED should take the hint…’ — Bhupesh Baghel’s scathing attack over Ramgopal Agrawal’s arrest.

Ramgopal Agrawal Arrest: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन में ईडी की कार्रवाई की निंदा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बदले की भावना से कार्रवाई कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। ईडी वाले अभी समझ जाएं, सरकार हमारी आएगी और एक-एक का हिसाब किया जाएगा।

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल को पहले गिरफ्तार किया गया था, और अब ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, “रामगोपाल अग्रवाल अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं। पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी हुई है।”

Read more:- CG Liquor Scam: शराब घोटाले में ED का शिकंजा, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

बघेल ने ईडी पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चोरी, डकैती और लूट मची हुई है, लेकिन ईडी की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को पता है कि रायपुर के एक होटल में बैठकर कौन वसूली कर रहा है, और कौन लूट मचा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर सभी का हिसाब होगा। अग्रवाल पर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केवल काल्पनिक तथ्य पेश किए जा रहे हैं। अगर पैसा है तो यह बताया जाए कि पैसा कहां है।भौगोलिक संदर्भ

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *