BREAKING देश दुनिया वॉच

Tata Group में बड़ा बदलाव! एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद

Share this

Major change at Tata Group! N. Chandrasekaran steps down as Chairman.

नई दिल्ली। टाटा समूह से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। एन चंद्रशेखरन ( N Chandrasekaran) ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है और वे दोबारा से अपॉइनमेंट की मांग नहीं करेंगे। एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में पूरा होगा।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी की 18 अगस्त को होने वाली सालाना आम बैठक (AGM) से पहले पद छोड़ने का एलान किया है, और बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

इस्तीफे के बाद एन चंद्रशेखरन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने टाटा संस के बोर्ड को सूचित कर दिया है। मैं 20 फरवरी 2027 को अपना कार्यकाल पूरा करूंगा। मैंने बोर्ड से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने को कहा, सुचारु व्यवस्था के लिए जल्द फैसला ले बोर्ड।

एन चंद्रशेखरन ने कहा, “मैंने टाटा ग्रुप में अपने प्रोफेशनल जीवन के 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान में योगदान देने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद संतोषजनक रहा है और मैं इसके लिए आभारी हूँ। पिछले एक दशक से टाटा संस का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान और बड़ी ज़िम्मेदारी की बात रही है।”

बता दें कि इससे पहले 11 अगस्त को टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टी पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उन्होंने 14 अगस्त को अपना कार्यकाल पूरा होने पर इसे आगे न बढ़ाने का फ़ैसला किया। उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा सचिव रहे सिंह सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के ट्रस्टी के तौर पर काम करते रहेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *