BREAKING CG NEWS

 चाय पर चर्चा : पोड़ी चौकी क्षेत्र में नकली नोटों का जखीरा! तीन गिरफ्तार, एक बस संचालक के भाई का नाम होने की चर्चा

Share this

 

Chai Pe Charcha: Cache of counterfeit notes in the Podi Chowki area! Three arrested; rumors link the brother of a bus operator to the case.

कवर्धा। पोड़ी चौकी क्षेत्र में नकली नोटों को लेकर पुलिस की कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी पैदा कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में कथित नकली नोट बरामद होने की चर्चा है।

अब इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चाय की चुस्की इसी बात पर लग रही है कि गिरफ्तार तीन लोगों में से एक का संबंध एक बस संचालक के परिवार से बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से सामने आना बाकी है। सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर कथित नकली नोट कहां से आए क्या इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है क्या नकली नोटों को खपाने के लिए कोई संगठित गिरोह सक्रिय है और अगर बरामदगी की मात्रा इतनी बड़ी है, तो क्या जांच सिर्फ तीन लोगों तक सीमित रहेगी या इसके तार जिले के बाहर तक भी जाएंगे . पुलिस और साइबर क्राइम टीम की कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पूछताछ में कौन-कौन से नाम सामने आते हैं और नकली नोटों के इस कथित कारोबार का असली मास्टरमाइंड कौन है।

फिलहाल पोड़ी क्षेत्र से लेकर कवर्धा तक एक ही चर्चा है .

नोट नकली थे या कहानी में कुछ और भी बड़ा राज छिपा है .

अब पुलिस की आधिकारिक जानकारी और जांच के अगले खुलासे का इंतजार है।

चाय गर्म है… चर्चा गंभीर है… और मामला जांच के दायरे में है।

पत्रकार दीपक तिवारी

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *