पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह है कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताते चले कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में हुई दुखद मौत के लगभग आठ महीने बाद बारामती हवाई अड्डे पर यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है।
यह दुर्घटना दोपहर करीब 12:35 बजे हवाई अड्डे के परिसर के भीतर, रनवे से थोड़ी ही दूरी पर हुई। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि विमान को मामूली नुकसान पहुंचा।

