CG IAS NEWS: New postings for 5 IAS officers; view the list here.
CG IAS NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। ये अधिकारी 21 अगस्त 2026 से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालेंगे।


