BREAKING CG NEWS

बिलासपुर में दौड़ेंगी 50 एसी ई-बसें, रूट तय करने जनता से मांगे सुझाव

Share this

बिलासपुर : सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था जल्द ही हाईटेक और पर्यावरण अनुकूल होने जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत मिलने वाली 50 एयर कंडीशंड ई-बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बार बसों के रूट तय करने में आम लोगों की भी भागीदारी होगी। जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी ने नागरिकों से सुझाव मांगे हैं, ताकि ई-बसों का संचालन लोगों की जरूरतों के अनुसार किया जा सके।

 

वीओ/प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिलासपुर को 50 आधुनिक एसी ई-बसों की सौगात मिली है। इन बसों के संचालन के लिए जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी ने संभावित रूट तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोसायटी ने आम नागरिकों, छात्रों, कर्मचारियों, श्रमिकों और नियमित यात्रियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक लोग अपने सुझाव ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं, वहीं नगर निगम कार्यालय स्थित विकास भवन में लिखित रूप से भी जमा कर सकते हैं।

 

मिले सुझावों और तकनीकी अध्ययन के आधार पर अंतिम रूट चार्ट तैयार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सके। ई-बसों का संचालन विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों, प्रमुख व्यापारिक केंद्रों और आसपास के गांवों से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

 

बाइट/ प्रकाश सर्वे/ निगम कमिश्नर

 

इधर, ई-बसों के संचालन के लिए कोनी स्थित बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी होते ही शहर की सड़कों पर आधुनिक एसी ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी।

 

इन ई-बसों के शुरू होने से शहर में प्रदूषण कम होगा, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और हजारों दैनिक यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सफर की सुविधा मिलेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *