BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: साय सरकार का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी

Share this

CHHATTISGARH: रायपुर। आज संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती है । जिस कारण रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख रूप से शामिल हुए।

CM साय की बड़ी घोषणा

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा को अब सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन मास मंदिरा का विक्रय भी बंद रहेगा। सीएम ने यह भी घोषणा की कि राज्य अलंकरण में एक पुरस्कार संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर करेंगे। इसके अलावा उनके संदेश को विधानसभा में अंकित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग करेंगे। ये अगले साल फरवरी 2027 तक कार्यक्रम चलेगा।

अभी जुड़ें WhatsApp ग्रुप से

https://chat.whatsapp.com/LvqVxUk2bas7wvGU4QBgFW?mode=gi_c

📞 Ad के लिए संपर्क: 9584111234

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *