नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में AI2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 134 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, एआई-2379 में मंगलवार सुबह हवा में अचानक टर्बुलेंस होने से 10 यात्री और 2 क्रू मेंबर घायल हो गए। विमान जब दिल्ली में लैंडिंग की तैयारी में था या क्रूज चरण में था, तभी अचानक विमान की ऊंचाई में एकाएक गिरावट (आल्टीट्यूड ड्राप) दर्ज की गई। टर्बुलेंस का यह दौर लगभग दो से तीन मिनट तक चला।
Read more:- Air India News: सीमा पार उड़ान! अमृतसर जाते-जाते पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान
विमान सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 134 यात्रियों और क्रू के साथ सुरक्षित लैंड किया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद एअर इंडिया की मेडिकल टीम ने हवाई अड्डे पर यात्रियों की जांच की। मामूली रूप से घायल 10 यात्रियों और क्रू के दो सदस्यों को एहतियातन एयरपोर्ट पर स्थित मेदांता मेडिकल सेंटर ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
अभी जुड़ें WhatsApp ग्रुप से
https://chat.whatsapp.com/LvqVxUk2bas7wvGU4QBgFW?mode=gi_c
📞 Ad के लिए संपर्क: 9584111234

