BREAKING देश दुनिया वॉच

IFS Vishwesh Negi बने ईरान में नए भारतीय राजदूत

Share this

IFS officer Vishwesh Negi appointed as the new Indian Ambassador to Iran.

IFS Vishwesh Negi: भारत सरकार ने 2002 बैच के आईएफएस अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. वे अब रुद्र गौरव श्रेष्ठ की जगह लेंगे, जिन्हें तुर्की में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. विश्वेश नेगी ईरान में नियुक्ति से पहले नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरथ थे. यह नियुक्ति पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई है.

भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अफसर विश्वेश नेगी की राजदूत के रूप में नियुक्ति भारत और ईरान के बीच संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच करीबी रणनीतिक, आर्थिक और ऊर्जा संबंध हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह जल्द ही ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचकर अपनी नई डिप्लोमैटिक जिम्मेदारी संभालेंगे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *