BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH BJP: भाजपा में इस्तीफों की सुनामी! 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Share this

CHHATTISGARH BJP: Tsunami of resignations in the BJP! After 111 party workers, 26 leaders have quit the party.

CHHATTISGARH  BJP: डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया समेत 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पार्षद ने भी दिया भाजपा से इस्तीफा

डोंगरगढ़ में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार हो रहे इस्तीफों ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। 111 कार्यकर्ताओं और अब 26 नेताओं के इस्तीफे के अलावा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता अनिल पांडेय भी पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं नगर पालिका के पार्षद अमित छाबड़ा ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। लगातार हो रहे इन घटनाक्रमों से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में डोंगरगढ़ विधानसभा में भाजपा की राजनीतिक चुनौतियां और बढ़ सकती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *